
आखिर कब तक देश में हर साल सैकड़ों लोग Bridge Collapse कि नवाजः से होने वाले हादसों में जान गंवाते रहेंगे I क्यूँ इसका सही से समाधान नही हो सकता ??
Gambhira Bridge Collapse :
हाल ही में गुजरात में आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार को टूट गया। इस हादसे में कई गाड़ियां नदी में गिर गईं और 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया। इससे पुलों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं।
45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।वडोदरा के क्लेक्टर डॉ. अनिल धामेलिया ने बताया कि नदी से 9 शव निकाले गए हैं। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि पहले ब्रिज की मरम्मत की गई थी।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

image credit : www.livehindustan.com
आखिर इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है? आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि इंसानी लापरवाही का नतीजा है। जो भी हो ब्रिज का टूटना एक गंभीर मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
यह कोई पहला मामला नहीं है, कुछ अध्ययनो के अनुसार पिछले 40 सालों में भारत में 2,130 पुल ढह गए। इस बिच कई सरकारें आई और गई I इनमें से कई पुल निर्माण के दौरान ही गिर गए। हालाँकि जरुरी नही कि हर बार किसी कि लापरवाही ही हो, पुलों के टूटने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्राकृतिक आपदाएं, सामग्री की खराबी और ओवरलोडिंग शामिल हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पुणे में इंद्राणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और कई लोग बह गए।टाइम्स ऑफ इंडिया की 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सड़क परिवहन मंत्रालय ने राज्यसभा को जानकारी दी थी कि पिछले तीन सालों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 21 पुल ढह गए। इनमें से 15 पुल बने हुए थे और छह निर्माणाधीन थे।
भारत में 1977 से 2017 तक पुलों के टूटने का विश्लेषण :
2020 में किया गया यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘स्ट्रक्चर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग’ में प्रकाशित हुआ था। अध्ययन में 2,010 पुलों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि भारत में पुलों के टूटने का सबसे बड़ा कारण प्राकृतिक आपदाएं हैं। लगभग 80.3% पुल प्राकृतिक आपदाओं के कारण टूटे। इसके अलावा, 10.1% पुल सामग्री की खराबी के कारण टूटे, जबकि 3.28% पुल ओवरलोडिंग के कारण टूटे।
भारत में हुए कुछ बड़े पुल हादसे :
मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसा
मच्छू नदी पर बना ब्रिटिश काल का सस्पेंशन ब्रिज 30 अक्टूबर, 2022 को ढह गया। इस हादसे में 135 लोगों की मौत और 56 लोग घायल हुए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
वाराणसी फ्लाईओवर हादसा
वाराणसी में एक सरकारी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा एक फ्लाईओवर का निर्माणाधीन हिस्सा 15 मई, 2018 को एक व्यस्त सड़क पर गिर गया। इस हादसे में 18 लोगों की दबाने से मौत हो गई।
कोलकाता फ्लाईओवर हादसा
विवेकानंद रोड फ्लाईओवर 2016 में आंशिक रूप से ढह गया। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 80 लोग घायल हो गए। यह हादसा गिरीश पार्क इलाके में हुआ, जो शहर का एक भीड़भाड़ वाला इलाका है।
दार्जिलिंग ब्रिज हादसा
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) की बैठक में 22 अक्टूबर, 2011 को एक पुराना लकड़ी का फुटब्रिज भीड़ के दबाव के कारण ढह गया। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
ऐसे हादसों से बचने के लिए पुलों का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और मरम्मत करना बहुत ज़रूरी है। इन सभी हादसों से एक बात तो साफ है कि हमें पुलों की सुरक्षा को लेकर और अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है। हमें पुलों का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और मरम्मत करना चाहिए तभी हम लोगों की जान बचा सकते हैं। हमें पुलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलों पर ओवरलोडिंग न हो।
अगर ये कदम उठाए जाये तो हम ऐसे हादसों में कमी ला सकते है, नियमित निरीक्षण, परीक्षण, रिपोर्टिंग ऐसी आपदाओं को कम करेंगे।
gambhira bridge
gujarat bridge collapses
vadodara bridge collapse
bridge collapse in gujarat
gujarat bridge
bridge collapse gujarat
vadodara bridge
vadodara
bridge collapse in gujarat
gambhira
gambhira bridge
gambhira bridge collapse
bridge collapse news
baroda bridge collapse
today bridge collapse
anand vadodara bridge collapse
india bridge collapse
gujarat news
gujarat bridge collapse news
gujarat bridge collapse 2025
bridge collapse gujrat
gujrat bridge
gujarat bridge collapse today
vadodara news
morbi bridge
morbi bridge collapse
gujarat bridge collapse video
vadodara bridge
bridge collapse in gujarat
gambhira bridge
gambhira bridge collapse
baroda bridge collapse
anand vadodara bridge collapse
gujarat bridge collapse news
bridge collapse gujrat
gujarat bridge collapse today
vadodara news
gujrat
gujarat bridge collapse video
mahisagar bridge collapse
padra
padra bridge collapse
bharat bandh trade unions strike protest
ahmedabad bridge collapse
gujarat bridge collapse hindi
gambhira bridge news
gujarat bridge
bridge collapse gujarat
vadodara
gambhira
Gambhira Bridge
Bridge
News
Vadodara
Bridge collapse
Construction
Bandh
Padra
Anand
Gambhira Road
Gambhira Bridge
Gujarat
Bridge collapse
Construction
Bandh